Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डिनर के समय इन चीजों का करें सेवन

Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डिनर के समय इन चीजों का करें सेवन

लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। जंक फूड से परहेज और फैट रिच फ़ूड का कम सेवन करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा मोटापे से परेशान लोगों को रोजाना वर्कआउट और बैलेंस्ड डाइट लेने की सलाह देते हैं। वर्कआउट से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डिनर में इन चीजों का सेवन करें। लाइट डिनर करने से कैलोरी गेन होने का डर नहीं रहता है। चूंकि, डिनर के बाद शरीर को लंबा आराम मिलता है। इससे मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है। इसके लिए रात के भोजन में लाइट डाइट ही लें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल करने के लिए शहद के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें

यह भी पढ़ें

-बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप रात में ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप ओट्स पिज़्ज़ा का सेवन कर सकते हैं। ओट्स और जौ में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जिसे बीटा-ग्लूकन भी कहा जाता है। फाइबर रिच फूड के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। इससे क्रेविंग और मोटापा में फायदा मिलता है।
– डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए डाइट में सी फूड शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, मिनरल और कुछ मात्रा में कार्ब्स पाया जाता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए डिनर में सीफूड का सेवन करें। आप साल्मन मछली फ्राई का हरी सब्जियों के साथ सेवन कर सकते हैं।

Hibiscus Benefits: इंस्टेंट ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं गुड़हल की चाय

यह भी पढ़ें

– अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। प्रोटीन की कमी से शरीर कमजोर होने लगता है। इसके लिए डाइट में प्रोटीन रिच फूड को जरूर शामिल करें। इसके लिए रात के खाने में चिकन सूप का सेवन कर सकते हैं।  
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Edited By: Pravin Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *