• September 17, 2022

किर्गिस्तान-ताजिकिस्तान के बीच भीषण संघर्ष में 24 की मौत, 136,000 नागरिकों को संघर्ष क्षेत्र से बाहर निकाला गया

किर्गिस्तान-ताजिकिस्तान के बीच भीषण संघर्ष में 24 की मौत, 136,000 नागरिकों को संघर्ष क्षेत्र से बाहर निकाला गया

बिश्केक, रायटर। किर्गिस्तान ने अपने पड़ोसी देश ताजिकिस्तान के साथ भीषण संघर्ष में 24 नागरिकों की मौत होने की जानकारी दी है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर एक विवादित क्षेत्र में संघर्ष विराम के बावजूद युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया है। किर्गिस्तान के आपात मंत्रालय ने 136,000 नागरिकों को संघर्ष क्षेत्र से बाहर निकालने की जानकारी दी है। शनिवार को किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान के सुरक्षा प्रमुखों ने सीमा पर संघर्ष रोकने के लिए बातचीत की। किरगिज बार्डर सर्विस ने कहा है कि उसके सैनिक ताजिक हमले का जवाब दे रहे हैं।

खाद्यान्न और ईंधन की बढ़ी कीमतें विश्व की सबसे बड़ी चुनौती, फिर भी भारत छोटे-गरीब देशों को दे रहा अनाज : जयशंकर

यह भी पढ़ें

हताहतों की संख्या बहुत ज्यादा
ताजिक की ओर से किरगिज की तरफ गोलीबारी की जा रही है। किरगिज स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संघर्ष में 24 नागरिक मारे गए हैं और 87 घायल हुए हैं, लेकिन मंत्रालय ने सेना से हताहतों की कोई जानकारी नहीं दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर किरगिज स्टेट कमेटी के प्रमुख कामच्यबेक ताशिएव के हवाले से रूस की आरआइए न्यूज एजेंसी ने कहा है कि सेना के हताहतों की संख्या बहुत ज्यादा है। कामच्यबेक ने कहा है कि स्थिति कठिन है और कल क्या होगा इसकी कोई भी गारंटी नहीं ले सकता।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हमारे लिए दुनिया एक परिवार; धरती के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने को तैयार

यह भी पढ़ें

दोनों मुल्‍क एकदूसरे पर लगा रहे आरोप 
किर्गिस्तान ने आरोप लगाया है कि ताजिकिस्तान के सुरक्षाबलों की फायरिंग में उसके नागरिकों की मौत हुई है। किर्गिस्तान का यह भी कहना है कि पड़ोसी ताजिकिस्तान सीमा पर सैन्य साजोसामान और सैनिकों का जमावड़ा बढ़ा रहा है। ताजिक बल टैंक और मोर्टार से किर्गिस बस्तियों पर गोलीबारी कर रहे हैं। वहीं ताजिकिस्तान का कहना है कि किर्गिस बलों ने उसकी अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया है और गांवों पर भारी गोलाबारी की है। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच अक्सर झड़पें होने की सूचनाएं सामने आती रहती है।

बढ़ सकती है राष्‍ट्रपति पुतिन की मुश्किलें! रूस-यूक्रेन युद्ध पर आई यूएन की रिपोर्ट में हुए कई हैरतअंगेज खुलासे

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- विश्व बिरादरी में अलग-थगल पड़ रहे पुतिन, अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति को चेताया
यह भी पढ़ें- पुतिन को सीख देने पर अमेरिकी मीडिया ने की पीएम मोदी की तारीफ

Edited By: Krishna Bihari Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *