- September 17, 2022
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका का बयान, कहा- पुतिन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असमर्थ
वाशिंगटन, एजेंसी। रूस-युक्रेन युद्ध को लेकर पेंटागन के खुफिया प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल स्काट बेरियर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में रूस को मिल रहे झटके से पता चलता है कि उसकी सेना अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असमर्थ है। लेफ्टिनेंट जनरल स्काट बेरियर ने एक खुफिया और राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में कहा, ‘हम अभी उस बिंदु पर हैं, जहां मुझे लगता है कि पुतिन को इस आपरेशन के लिए अपने उद्देश्यों में बदलाव करना होगा। क्योंकि यह स्पष्ट है कि रूस अपने शुरुआती लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम नहीं होने जा रहा है।’
खाद्यान्न और ईंधन की बढ़ी कीमतें विश्व की सबसे बड़ी चुनौती, फिर भी भारत छोटे-गरीब देशों को दे रहा अनाज : जयशंकर
यह भी पढ़ें
यूक्रेनी सैनिक रूसी बलों पछाड़ा
बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवारी में अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की थी। इसपर अमेरिकी अधिकारी का कहना था कि पुतिन यूक्रेन में पश्चिमी समर्थक सरकार को हटाने के लिए ऐसा किया। युद्ध के शुरुआत में यूक्रेन की सैनिकों ने राजधानी के आस-पास वाले क्षेत्रों से खदेड़ दिया था। इसके बाद हाल ही में रूस को बड़ा झटका तब लगा, जब यूक्रेनी सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में रूसी सैनिकों को यूक्रेन के उत्तर-पूर्व के बड़े क्षेत्रों से वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यक्रेनी बलों ने कुछ दिनों पहले ही इजीयम शहर से रूसी सैनिकों को भगाया है।
अमेरिका में ग्रीन कार्ड आवेदनों को छह महीने में निपटाने पर मंथन, लाखों अनिवासी परिवारों को होगा लाभ
यह भी पढ़ें
रूस को लेकर अमेरिका का बयान
बेरियर ने कहा, ‘रूस ने यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए एक योजना बनाई, हालांकि जरूरी नहीं कि एक आक्रमण हो। इस योजना के बाद रूस वापस खड़ा हुआ है।’ हालांकि अमेरिकन राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य अधिकारी यूक्रेन की इस जीत को महत्वपूर्ण नहीं माना है। विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि यह आकलन करना असंभव है कि आगे क्या हो सकता है। क्योंकि अभी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हमारे लिए दुनिया एक परिवार; धरती के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने को तैयार
यह भी पढ़ें
कमजोर समझे जा रहे यूक्रेन ने रूस को इन मोर्चों पर दी मात
यूक्रेन के इजियुम में मिली 440 शवों वाली एक और सामूहिक कब्र
Edited By: Devshanker Chovdhary