• September 14, 2022

Brain Exercises: अल्जाइमर के मरीज दिमाग तेज करने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज

Brain Exercises: अल्जाइमर के मरीज दिमाग तेज करने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज

लाइफस्टाइल डेस्क। Brain Exercises: अल्जाइमर एक मानसिक बीमारी है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति की स्मरण शक्ति बहुत कमजोर हो जाती है। उसे भूलने की आदत हो जाती है। वह चाहकर भी किसी चीज को याद नहीं रख पाता है। साथ ही व्यक्ति को बोलने में भी असुविधा होती है। व्यक्ति बोलते समय लड़खड़ाने लगता है। इसके अलावा, निर्णय लेते समय भी व्यक्ति को दुविधा होती है। इस बीमारी के बारे में सबसे पहले डॉक्टर अलोइस अल्जाइमर ने बताया था। इसके लिए भूलने की बीमारी को अल्जाइमर कहा जाता है। जानकारों की मानें तो इसका ठोस उपचार नहीं है। हालांकि, संतुलित डाइट और ब्रेन एक्सरसाइज कर स्मरण शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए अल्जाइमर के मरीज दिमाग तेज करने के लिए रोजाना ये एक्सरसाइज जरूर करें। आइए जानते हैं-

Figs Benefits: भिगोए हुए अंजीर खाने के ये गजब के फायदे जान आप हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें

Sudoku खेलें
एक्सपर्ट्स की मानें तो Sudoku खेलने से अल्जाइमर में आराम मिलता है। सुडोकु खेलने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। आसान शब्दों में कहें तो सुडोकु खेलने से दिमाग एक्टिव रहता है। इससे अल्जाइमर की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। अल्जाइमर के मरीजों को रोजाना सुडोकु जरूर खेलना चाहिए। कई शोधों में दावा किया गया है कि इससे एकाग्रता बढ़ती है। इसके लिए सामान्य लोग भी Sudoku खेल सकते हैं।

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल करने के लिए शहद के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें

यह भी पढ़ें

Chess खेलें
Chess यानी शतरंज एक प्राचीन खेल है। इसका ईजाद भारत में हुआ था। इसके बाद यह भारत से यूरोप में पहुंचा। आज शतरंज अंतरराष्ट्रीय खेल है। इस खेल से दिमाग तेज होता है। साथ ही दिमाग एक्टिव भी होता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि शतरंज खेलने से दिमाग सही से काम करने लगता है। इससे ब्रेन की कसरत होती है। अल्जाइमर के मरीजों को रोजाना शतरंज खेलना चाहिए।

Hibiscus Benefits: इंस्टेंट ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं गुड़हल की चाय

यह भी पढ़ें

​Crossword puzzles खेलें
यह भी एक दिमागी खेल है। इस खेल से दिमाग की कसरत होती है। अल्जाइमर के मरीजों को डॉक्टर ​Crossword puzzles खेलने की सलाह देते हैं। सामान्य लोग भी स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए ​Crossword puzzles खेल सकते हैं। इन 3 गेम्स की मदद से ब्रेन एक्सरसाइज कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Edited By: Pravin Kumar