• September 22, 2022

Federal Reserve: फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में की 0.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी, आगे भी वृद्धि जारी रहने के दिए संकेत

Federal Reserve: फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में की 0.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी, आगे भी वृद्धि जारी रहने के दिए संकेत

वाशिंगटन, एजेंसियां: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ऊंची महंगाई के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाते हुए बुधवार को प्रमुख ब्याज दरों में लगातार तीसरी बार 0.75 प्रतिशत की वृद्धि की। फेडरल रिजर्व की ब्याज दर अब 3 – 3.25 प्रतिशत के दायरे में पहुंच गई हैं। यह 2008 की शुरुआत के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा ब्याज दर है।
ब्याज दरों में बढ़ोतरी  से कर्ज होंगे महंगे
फेडरल रिजर्व के इस कदम से मध्य-अवधि का कर्ज महंगा होगा, जिससे उपभोक्ता और कारोबारी कर्ज प्रभावित होगा। साथ ही फेडरल रिजर्व ने आने वाले समय में भी ब्याज में बड़ी वृद्धि का संकेत दिया है। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष के अंत तक ब्याज दर 4.4 प्रतिशत और अगले वर्ष 4.6 तक पहुंच सकती है।

अमेरिका में ग्रीन कार्ड आवेदनों को छह महीने में निपटाने पर मंथन, लाखों अनिवासी परिवारों को होगा लाभ

यह भी पढ़ें

At today’s meeting, Federal Open Market Committee raised its policy interest rate by 3/4 percentage points, bringing target range to 3-3.25%. We’re moving our policy stance that will be sufficiently restrictive to return inflation to 2%: Jerome Powell, chair of US Federal Reserve pic.twitter.com/hYhfdLK7lS— ANI (@ANI)
September 21, 2022

अमेरिका की अर्थव्यवस्था में सिर्फ 0.2 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान

बैंक अधिकारियों का अनुमान है कि इस वर्ष अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सिर्फ 0.2 प्रतिशत की वृद्धि होगी। यह तीन माह पहले के 1.7 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान से काफी कम है। अधिकारियों ने 2023 से 2025 तक आर्थिक वृद्धि दर दो प्रतिशत से कम रहने का अनुमान जताया है। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में तेज वृद्धि से नौकरियों में कटौती होगी और बेरोजगारी बढ़ेगी, जिससे इस वर्ष के अंत तक या अगले वर्ष की शुरुआत में मंदी आ सकती है।                                                                                     

Edited By: Amit Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *